{"_id":"69af2165630fe986100b74f3","slug":"freedom-to-make-separate-application-in-escort-farm-case-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138205-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एस्कॉर्ट फार्म मामले में अलग से आवेदन करने की स्वतंत्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एस्कॉर्ट फार्म मामले में अलग से आवेदन करने की स्वतंत्रता
Tue, 10 Mar 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अदालत ने काशीपुर के एस्कॉर्ट फार्म की भूमि से संबंधित विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई कर अलग-अलग आदेश पारित किए हैं। याचिकाकर्ताओं को भूमि आवंटन के लिए अलग से आवेदन करने की स्वतंत्रता दी गई है। यदि सोमवार से दो सप्ताह के भीतर ऐसा आवेदन किया जाता है तो जिला मजिस्ट्रेट मामले की जांच करेंगे और उसके बाद आठ सप्ताह के भीतर उचित आदेश पारित करेंगे।
उन्होंने कहा कि मामले में निर्णय लेते समय अन्य हितधारकों (यदि कोई हो) को भी सुना जाएगा। डीएम ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से पारित उपरोक्त आदेश के अनुपालन में याचिकाकर्ताओं की उपस्थिति में प्रस्तुत प्रत्यावेदनों पर सात मार्च को सुनवाई कर अपने-अपने समर्थन में अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए 14 मार्च तक अंतिम अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ता अपने समर्थन में अभिलेख 14 मार्च तक कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या-31 एजेए पटल पर जमा करा सकते हैं।