फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Free food will be given to the complainants in the Collectorate

कलक्ट्रेट में फरियादियों को मिलेगा निशुल्क भोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Free food will be given to the complainants in the Collectorate
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अतिथि सेवा योजना की शुरुआत करते स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट पहुंचने वाले फरियादियों को अतिथि का दर्जा देते हुए उनके लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस पर अतिथि सेवा योजना का शुभारंभ डीएम युगल किशोर पंत ने वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी दर्शन सिंह से फीता कटवाकर किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कलक्ट्रेट में दूरदराज से आने वाले फरियादियों के लिए अतिथि सेवा योजना शुरू की गई है ताकि जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने से फरियादियों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि योजना का संचालन जिला प्रशासन के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने एकल उपयोग प्लास्टिक की रोकथाम व आमजन को जागरूक करने के लिए कलक्ट्रेट से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस रथ में लगे एलईडी स्क्रीन में एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानियों एवं इसके उपयोग न करने से होने वाले लाभ को डॉक्यूमेंट्री के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। वहां एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, तहसीलदार नीतू डागर, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed