{"_id":"6817beadcd476a70ba03627c","slug":"free-consultation-on-legal-matters-rudrapur-news-c-242-1-rdp1008-124294-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कानूनी मामलों का दिया निशुल्क परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कानूनी मामलों का दिया निशुल्क परामर्श
Mon, 05 May 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 05 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। गोलगेट के सामने आरएसएस नगला की केशव शाखा और अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड की ओर से निशुल्क कानूनी सलाह शिविर लगाया गया। इसमें आम जनता को कानूनी मामलों का निशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में लोग अपनी कानूनी समस्याओं के समाधान को लेकर शिविर में मौजूद अधिवक्ताओं से मिले। इसके बाद लोगों की समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने अपनी विधिक सलाह दी। शिविर में अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय मंत्री संजय सिंह, जिलाध्यक्ष डीडी गुणवंत, अनीता सक्सेना, दुर्गेश मोहन शर्मा, रेनू तिवारी, राजीव सक्सेना, सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन