फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud of two lakh rupees in the name of selling mercury

मरकरी बेचने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakh rupees in the name of selling mercury
नानकमत्ता में पुलिस हिरासत में ठगी का आरोपी सरगना परमजीत सिंह। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। पुराने रेडियो में मौजूद लाल मरकरी बेचने का ऑनलाइन विज्ञापन देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने बाइक सवार सरगना को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ठगी के एक लाख रुपये तथा एक लाख का चेक बरामद किया है। मामले में दो ठग फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ ग्राम नगला तिराहे पर दबिश दी। यहां बाइक से आ रहे ग्राम टुकड़ी निवासी परमजीत सिंह को धर लिया जबकि मौका पाकर दूसरे सवार कृष्ण सिंह तथा राहुल गुप्ता उर्फ सोनू उर्फ भगवान सिंह फरार हो गए। परमजीत को पुलिस थाने ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को ग्राम सैदअलीपुर जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा के सुधीर शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गिरफ्तार आरोपी ने एक वेबसाइट पर पुराने रेडियो में लाल मरकरी को रेडियो सहित बेचने का विज्ञापन दिया था। मोबाइल पर भगवान सिंह उर्फ सोनू से उसका लाल मरकरी का दो लाख में सौदा हुआ। वह अपने दोस्त विकास यादव तथा राकेश यादव के साथ कार से यहां पहुंचा। आरोपियों ने उसे एक पुराना वीडियो दिखाया और लाल मरकरी होना बताया।
विज्ञापन

सुधीर शर्मा ने बताया कि लाल मरकरी का प्रयोग विस्फोटक पदार्थ आदि बनाने में किया जाता है। भारी कमाई के लालच में उसने परमजीत सिंह को एक लाख रुपये नकद तथा एक लाख रुपये का चेक दे दिया। अचानक तीनों आरोपी रेडियो, रुपये तथा चेक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के पर धारा 420, 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई धर्मेंद्र आर्य, कांस्टेबल ललित नेगी, प्रकाश आर्य, हेमचंद फुलारा, दिनेश चंद्र, महिपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed