फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud done with one person.

बिजनेस की पढ़ाई के लिए विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud done with one person.
रुद्रपुर। पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने के नाम पर युवक से 14 लाख की रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर वीजा कंपनी के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बेहता, सनवट पुवांया जिला शाहजहांपुर यूपी निवासी सुखदेव सिंह ने कोर्ट को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उन्होंने 2019 मेेें इंटर की परीक्षा पास कर आगे की पढ़ाई विदेश में करने के लिए आईलिट्स की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए सुखदेव ने पूरनपर जिला पीलीभीत के एक कोचिंग सेंटर में दाखिला भी ले लिया था। कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान सुखदेव की मुलाकात गांव वीर खेड़ा जिला पीलीभीत निवासी प्रजीत सिंह से हुई थी। प्रजीत भी आगे की पढ़ाई विदेश में करने के लिए आईलिट्स की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

विदेश में जाकर पढ़ाई करने के लिए सुखदेव को एक वीजा कंसलटेंट की जरूरत थी। इसके लिए प्रजीत ने सुखदेव को पिछले साल जून के माह में रुद्रपुर स्थित वीजा कंपनी संचालक सिंह कॉलोनी निवासी मनदीप सिंह, रुपिंदर कौर व विलासपुर निवासी गुरविंदर सिंह से मिलवाया था। उनका वीजा कंपनी का ऑफिस शहर के आवास विकास में स्थित है। कंपनी के संचालकों ने सुखदेव को बताया कि उनका कई देशों के कॉलेजों से संपर्क है और वह आसानी से वीजा उपलब्ध करा देंगे। सुखदेव ने कनाडा एक कॉलेज में दाखिला लेने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कंपनी के संचालकों ने सुखेदव को 15 लाख रुपये खर्चे की बात बताई। सुखदेव ने अपने पिता और मामा के साथ आकर पिछले साल जून में कंपनी के संचालकों को बैंक ट्रांसफर के जरिए इंस्टॉलमेंट में करीब 14 लाख रुपये दिए। इस पर कंपनी के संचालकों ने सुखदेव के मूल प्रमाणपत्र व जरूरी दस्तावेज रखकर उसे कुछ दिन बाद वीजा उपलब्ध हो जाने की बात कही। आरोप है कि कंपनी के संचालकों ने अभी तक वीजा नहीं दिया और सुखदेव का फोन उठाना बंद कर दिया। सीओ अभय सिंह ने बताया कि ट्रांजिट कैंप थाने में कोर्ट के आदेश पर मनदीप सिंह, रुपिंदर कौर व गुरविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कनाडा के कॉलेज का थमाया फर्जी ऑफर लेटर
रुद्रपुर। सुखदेव ने बताया कि रुपये लेने के कुछ दिन बाद वीजा कंपनी के संचालकों ने उन्हें कनाडा के एक कॉलेज का ऑफर लेटर थमा दिया। सुखदेव ने जब कॉलेज से मेल के जरिए संपर्क कर ऑफर लेटर के बारे में पूछा तो लेटर फर्जी निकला। सुखदेव ने बताया कि कंपनी के संचालकों ने उनके मूल प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेज भी हड़प लिए हैं। बात करने पर कंपनी के संचालक उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। भविष्य में कभी भी संपर्क करने के लिए मना कर रहे हैं। संवाद
पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप
रुद्रपुर। सुखदेव ने कोर्ट को सौंपे शिकायतीपत्र में बताया कि उनके साथ यह घटना पिछले साल जून, जुलाई के माह में हुई थी। इसके कुछ माह बाद जब उन्हें धोखे का अहसास हुआ तो उन्होंने ट्रांजिट कैंप थाने में जाकर मामले की सूचना दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके साथ उन्होंने मार्च में एसएसपी ऑफिस में भी शिकायती पत्र भेजा था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद

पहले भी दर्ज हैं कई मामले
रुद्रपुर। वीजा कंपनी के संचालक मनदीप सिंह के खिलाफ पहले भी विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में कई एफआईआर दर्ज हैं जिनके चलते वह जेल में बंद है। वहीं उसके वीजा कंपनी के ऑफिस में ताला लटक चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed