फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud Case in Jaspur

Udham Singh Nagar News: महिला का एटीएम कार्ड बदल कर शातिरों ने खाते से उड़ा लिए एक लाख

Sun, 04 Jun 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fraud Case in Jaspur
जसपुर। एक महिला का एटीएम कार्ड बदल कर शातिरों ने उसके बैंक खाते से 1,04,574 रुपये की रकम उड़ा ली। महिला की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

राजवीर कौर पत्नी अवतार सिंह निवासी ग्राम मलपुरी ने कोतवाली में सौंपी तहरीर में बताया कि 13 मई को पंजाब नेशनल बैंक जसपुर के एटीएम कार्ड से वह अपनी बहन के साथ रुपये निकालने गई थी। कार्ड के जरिए बीस हजार रुपये निकाले। वह और रुपये निकालने लगी तो पीछे खड़े दो व्यक्ति में से एक ने उल्टा एटीएम लगाने की बात कह कर मशीन से एटीएम कार्ड निकाल कर दूसरा लगा दिया। फिर से रुपये निकालने लगी तो वह व्यक्ति बोला की आपके एटीएम की लिमिट पूरी हो गई है अब रुपये नहीं निकलेंगे। बदला हुआ एटीएम लेकर यस बैंक के एटीएम मशीन से रुपये निकालने गई तो एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा था तो वह अपने घर वापस आ गई। 15 मई को पति ने अपने मोबाइल पर मैसेज देखा तो खाते से कुल 1,04,574 रुपये निकल चुके थे। बैंक शाखा में छानबीन करने पता चला कि शातिरों ने धोखाधड़ी कर रुपये निकाले हैं। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज की मदद से शातिरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed