{"_id":"64da7243e9394509fd0b6eb6","slug":"fraud-case-in-bazpur-bazpur-news-c-242-1-rdp1002-2656-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाजपुर क्षेत्र में आधार कार्ड संशोधन के नाम पर चल रही अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाजपुर क्षेत्र में आधार कार्ड संशोधन के नाम पर चल रही अवैध वसूली
Mon, 14 Aug 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाजपुर क्षेत्र में आधार कार्ड संशोधन के नाम पर अवैध वसूली चल रही है। क्षेत्र के सभी आधार कार्ड सेंटर पर फर्जी कागजों के माध्यम से आधार कार्ड तैयार हो रहे हैं। लोगों को बिना रसीद दिए उनसे अतिरिक्त रुपये वसूले जा रहे हैं। क्षेत्र के कई लोग इस मामले से आक्रोशित हैं।
बाजपुर क्षेत्र में विगत कुछ माह से आधार कार्ड केंद्रों में आधार कार्ड बनाने और उसमें संशोधन करने के नाम पर अवैध वूसली की जा रही है। साथ ही यह भी सूचना है कि उन केंद्रों में फर्जी कागजों के माध्यम से आधार कार्ड में संशोधन हो रहा है। इसके अलावा नए आधार कार्ड भी बना कर लोगों को दिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आधार कार्ड केंद्र संचालक अपनी पहुंच बहुत ऊपर तक बताते हैं। कहते हैं कि कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने मामले को मुख्यमंत्री, केंद्रीय सतर्कता विभाग, राजकीय सतर्कता विभाग, डीएम, एसडीएम से पत्राचार कर उन्हें अवगत कराया है। डीएम उदयराज सिंह ने बताया कि अभी कोई ऐसी सूचना नहीं मिली है लेकिन दोषी आधार कार्ड केंद्रों का पता लगाने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।