फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four people including two women were beaten up on suspicion of prostitution

Udham Singh Nagar News: देह व्यापार के शक में दो महिला समेत चार लोगों को धुना

Sat, 28 Jun 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four people including two women were beaten up on suspicion of prostitution
शक्तिफार्म। देह व्यापार के संदेह में ग्रामीणों ने दो महिला समेत चार लोगों की धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति अपने नवनिर्मित मकान के बेसमेंट में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चला रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक गांव के ग्रामीणों ने दिनेशपुर और लालपुर निवासी दो महिलाओं को रुद्रपुर के एक व्यक्ति के साथ गांव में बने नवनिर्मित मकान के बेसमेंट में संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। वहां मकान मालिक और गांव का एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। ग्रामीणों के अनुसार बेसमेंट से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं सहित चार की जमकर धुनाई कर दी। जबकि गांव निवासी व्यक्ति मौका पाकर भाग निकला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मकान में लंबे समय से अनैतिक धंधा चल रहा है। हंगामे के दौरान किसी ने पुलिस की आपातकालीन सहायता सेवा 102 नंबर पर कॉल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने पंचायत के माध्यम से मामले को निपटाने की बात कहकर वापस कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर गांव में पंचायत जारी थी। ग्रामीणों ने आरोपियों को पंचायत में बिठाए रखा था। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पुलिस से मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed