{"_id":"67e6f9dcb17a2cc24309c15b","slug":"four-people-including-a-woman-arrested-in-gang-rape-case-khatima-news-c-236-1-ktm1001-108702-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला समेत चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला समेत चार लोग गिरफ्तार
Sat, 29 Mar 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म पीड़िता के शिशु की डीएनए रिपोर्ट से आरोपी के जैविक पिता होने की भी पुष्टि हुई है।
वर्ष 2023 में खटीमा कोतवाली में एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। मामले में पुलिस ने बमनपुरी थाना बनबसा निवासी संजीत सिंह राणा, कंजाबाग निवासी जतिन राणा, चांदा भुलड़िया खटीमा निवासी नेहा और पकड़िया निवासी प्रियांशु राणा के विरुद्ध केस दर्ज किया था। दुष्कर्म पीड़िता ने शिशु को जन्म दिया था। डीएनए परीक्षण में संजीत राणा शिशु का जैविक पिता पाया गया। पीड़िता के अनुसार नेहा और प्रियांशु कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे जंगल में ले गए। संजीत और उसने साथी जतिन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
सीओ विमल रावत ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।