फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में सड़क हादसा: डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक महिला का हाथ कटकर अलग; चार घायल, देखें तस्वीरें

Fri, 11 Apr 2025 10:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 11 Apr 2025 10:40 AM IST
सार

बाजपुर से बजरी लेकर जा रहे एक डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ई-रिक्शा में सवार एक महिला समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Four injured after dumper hits e-rickshaw in kichha
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

किच्छा एनएच 74 पर रुद्रपुर तिराहे पर बाजपुर से बजरी लेकर बरेली लेकर जा रहे डंपर ने ई रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में चालक समेत चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये। एक घायल महिला का एक हाथ कोहनी से कट गया जबकि दोनों आंखों में गंभीर जख्म हुए हैं। चारों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक की पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


 

शुक्रवार की सुबह बाजपुर से बजरी लेकर डंपर चालक आदिल बरेली ले जा रहा था। इस दौरान डंपर ने रुद्रपुर रोड पर बने तिराहे पर पहुंचा तो उसने सड़क पार कर रहे ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शा पर डंपर की टक्कर लगने के बाद चालक और उसमें बैठे तीन यात्री बुरी तरह घायल हो गए। इमें कमलेश निवासी पंजाबी मोहल्ला किच्छा, मोहम्मद तौफिक निवासी ग्राम छिनकी किच्छा, गोविन्द राम और राजकुमारी निवासी ग्राम पंडरी सितारगंज घायल हो गए। कमलेश व तौफिक को एम्बुलेंस से किच्छा सीएचसी पहुंचाया गया जबकि हाईवे की एम्बुलेंस से राजकुमारी व गोविन्द राम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। किच्छा के दोनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

Four injured after dumper hits e-rickshaw in kichha
किच्छा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

कमलेश के चेहरे में काफी चोटें होने के साथ ही दोनों आंखों को भी नुकसान पहुंचा था। ई रिक्शा चालक गोविंद का एक पैर का अंगूठा कट गया था। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच वहां से भाग रहे डंपर चालक आदिल की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सर्विस लेन पर वाहन खड़े, पुलिस बनी मूक दर्शक

एनएच 74 पर बने तिराहों पर आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से लाेगों में रोष है। नागरिकों ने हाईवे के इन तिराहों पर पुलिस की डयूटी लगाने व हाईवे पर बनी सर्विस लेन पर खड़े डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।इन स्थानों पर आये दिन दुर्घटनाये घट रही हैं। हाईवे पर सर्विस लेन पर अवैध रुप से वाहनों ने कब्जा कर रखा है। आदित्य चौक से पुलभटटा थाने तक सर्विस लेन पर वाहन स्वामियों और वर्कशाप खोलकर बैठे मिस्त्री कब्जा किए हुए हैं। लोगों ने पुलिस से सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।

Four injured after dumper hits e-rickshaw in kichha
सड़क हादसे में चार घायल - फोटो : अमर उजाला

इधर खतरनाक बन चुके तिराहों पर पुलिस डयूटी ना होने से भी दुर्घटनाओं को बड़ावा मिल रहा है। अंबेडकर चौक पर लाल हरी बत्तियां तो लगी लेकिन सालों से इन्हे शुरु नही किया गया। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी के प्रयास से अंबेडकर चौक का कट बंद करने की योजना तो बनी लेकिन अभी तक यह पूरी नहीं हो सकी है।

13 दिन में पांच लोग जान गंवा चुके हैं हाईवे पर
किच्छा क्षेत्र से गुजरने वाले हाइवे पर लगातार हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। 28 मार्च को हाईवे पर शंकर फार्म के निकट पिथौरागड़ से मुरादाबाद जा रही स्कार्पियों कार एक पुलिया में गिर गई थी। इसमें बबिता निवासी पिथौरागढ़ की मौत हो गई थी और पांच घायल हो गए। दूसरे दिन इसी स्थान पर एक पिकप की टक्कर की चपेट में दो सगे भाईयों की मौत हो गई थी। इधर आम्बेडकर चौक पर ग्राम शांतिपुरी निवासी एक स्कूटी सवार दंपती को डंपर ने टक्कर मार दी थी और इसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed