फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four illegally run madrasas sealed in Khatima

Udham Singh Nagar News: खटीमा में अवैध रूप से संचालित चार मदरसे सील, पांच को नोटिस; भारी फोर्स रही तैनात

Wed, 12 Mar 2025 10:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 10:19 AM IST
सार

खटीमा में पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित चार मदरसों को सील कर दिया है। ऐसे पांच मदरसों को नोटिस जारी किया गया है, जो वर्तमान में संचालित नहीं हो रहे थे। 

विज्ञापन
Four illegally run madrasas sealed in Khatima
खटीमा में मदरसों के निरीक्षण के दौरान तैनात भारी पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खटीमा में अवैध रूप से संचालित चार मदरसों को सील कर दिया है। ऐसे पांच मदरसों को नोटिस जारी किया गया है, जो वर्तमान में संचालित नहीं हो रहे थे। मंगलवार दोपहर ढाई बजे खटीमा और सितारगंज की पुलिस ने पीएसी के साथ गौंटिया से मदरसों की जांच शुरू की। टीम ने गौंटिया, इस्लाम नगर के अलावा कंचनपुरी, लोहियाहेड, भगचुरी, चारूबेटा में चल रहे मदरसों की भी जांच की।

विज्ञापन


टीम ने अवैध रूप से संचालन पर वार्ड नंबर 10 स्थित मदरसा फैजाने सिद्दीकी, वार्ड चार स्थित मदरसा तामिमुल कुरान, मदरसा अनवारे मुस्तफा चारूबेटा और मदरसा दारूल उलम भगचुरी को सील कर दिया।
विज्ञापन

वर्तमान में संचालित नहीं होने पर टीम ने वार्ड 10 स्थित मदरसा शाने मुस्तफा, वार्ड सात स्थित मदरसा दारूल उलूम, वार्ड चार स्थित मदरसा गरीब नवाज, रजा मदरसा लोहियाहेड, मदरसा मदीना कंचनपुरी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम सितारगंज रवींद्र जुआंठा, सीओ सितारगंज बीएस धोनी, कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी, बीईओ भानुप्रताप कुशवाहा, झनकईया थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी पंकज महर, एलआईयू दरोगा नवीन जोशी, करुणेश सिंह आदि थे।

स्कूल के साथ मदरसा भी जाते हैं कुछ बच्चे
मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के बारे में प्रशासन जानकारी जुटा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ बच्चे स्कूलों के साथ ही मदरसों में भी पढ़ते हैं, जबकि कुछ सिर्फ मदरसों में ही पढ़ते हैं। प्रशासन का कहना है कि मदरसों में जाने वाले बच्चों की संख्या का पता कराया जा रहा है।


खटीमा में चार मदरसे अवैध रूप से संचालित होते पाए गए हैं, जिन्हें सील कर दिया गया है। जांच के दौरान पांच मदरसों में से कुछ धार्मिक स्थल में संचालित होते मिले तो कुछ मदरसों के वर्तमान में संचालित न होने का पता चला है, उन्हें नोटिस दिया गया है। - रवींद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम खटीमा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed