{"_id":"661423a7cf9392430203349e","slug":"four-bighas-of-wheat-crop-destroyed-due-to-bush-fire-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-109914-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: झाड़ियों से फैली आग से चार बीघा गेहूं की फसल नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: झाड़ियों से फैली आग से चार बीघा गेहूं की फसल नष्ट
Mon, 08 Apr 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
शांतिपुरी के ग्राम जवाहर नगर में जलकर खाक हुई गेहूं की फसल। संवाद
शांतिपुरी। क्षेत्र में नगला रेलवे किनारे शरारती तत्वों ने सूखी झाड़ियाें में आग लगा दी। हवा के तेज झोंके से चिंगारी उड़कर गेहूं के खेत में पहुंची और फसल जलने लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तक किसान के चार बीघा खेत में गेहूं की फसल जल गई। बंटाईदार तेजराम मौर्य ने बताया कि वह दो लोगों के खेत पर बंटाईदार का काम करता है। आग से उसकी छह महीने की मेहनत एक पल में राख हो गई। संवाद
विज्ञापन