फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four accused arrested with banned meat, sent to jail

प्रतिबंधित मांस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with banned meat, sent to jail
सितारगंज। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ढाई क्विंटल मांस बरामद किया है। चारों आरोपियों को गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सलाहउद्दीन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई धीरेंद्र परिहार एवं स्क्वाएड प्रभारी अम्बीराम आर्या के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार सुबह टीम ने गौरीखेड़ा गांव में बनी एक झोपड़ी पर दबिश दी। वहां गांव का ही शब्बीर अहमद साथियों के साथ गोकशी करते मिला। टीम ने शब्बीर, उसके साथी रहमत हुसैन, शाहिद और करघैना थाना अमरिया जिला पीलीभीत (यूपी) निवासी महमूद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। मौके से ढाई क्विंटल मांस के साथ गोकशी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए। झोपड़ी के बाहर चार गाय और बछिया भी बंधे मिले। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बरामद मांस के सैंपल लिए। इसके बाद पुलिस ने मांस को नष्ट कर दिया। टीम में स्क्वाएड के एसआई विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल जीवन चंद्र जोशी, जगपाल सिंह, गणेश सत्याल, स्वरूप सिंह, चंद्रशेखर मल्होत्रा, नरेंद्र कुमार, जगदीश लोहनी, दीपक जोशी आदि थे।
विज्ञापन

पिकप से तीन गाय बरामद
किच्छा। गो संरक्षण स्क्वाएड ने सोमवार शाम को मुखबिर की सूचना पर हल्द्वानी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही एक पिकप चालक ने पुलिस को देख वाहन भगा लिया। पीछा करने पर आरोपी जनता इंटर कॉलेज के पास वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। बाद में पिकप (यूके 06 सीबी 2451) से तीन गाय बरामद की गईं। पुलिस पिकप को कोतवाली ले आई जबकि तीनों पशुओं को गोशाला भेज दिया। मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीम में एसआई अंबी राम आर्य, विनोद यादव, जीवन जोशी, जगपाल सिंह, शेखर मल्होत्रा, स्वरूप सिंह, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed