फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Foundation. stone. development. works. inauguration. Bajpur.

Udham Singh Nagar News: बाजपुर में 18 विकास कार्यों का शिलान्यास और सात का लोकार्पण

Sat, 20 Jan 2024 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 20 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Foundation. stone. development. works. inauguration. Bajpur.
बाजपुर के गांव हरिपुरा हरसान स्थित जीआईसी में विकास कार्यों का शिलान्यास करते मंत्री गणेश जोशी।

विज्ञापन
बाजपुर। ग्राम्य विकास कृषि, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जिला योजना और मंडी परिषद से 3,40,30,000 रुपये की लागत से होने वाले 25 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मंत्री जोशी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होेंने हरिपुरा हरसान जीआईसी में बच्चों के लिए फर्नीचर देने की घोषणा कर अन्य समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को गांव हरिपुरा हरसान स्थित जीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जोशी ने कहा कि मोदी सरकार 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का कार्य कर रही है। कहा कि 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना में गैस-चूल्हा, 10 करोड़ से अधिक इज्जत घर (शौचालय) बनाने के अलावा पीएम आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को अपना घर का सपना होगा। सरकार का 2025 तक प्रदेश में एक लाख बहनों को लखपति दीदी योजना से लखपति बनाने का लक्ष्य हैं।
विज्ञापन

संचालन पूर्व जिला मंत्री खीम सिंह दानू और एनडी जोशी ने किया। वहां उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण के उपाध्यक्ष बलराज पासी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा जोशी, जिला महामंत्री अमित नारंग, मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान, मेजर सिंह, गोपाल कोछड़, वीरेंद्र बिष्ट, सुरेश पांडेय, लक्ष्मण सिंह मेहरा, बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंतनगर के शिवालय में कृषि मंत्री ने की सफाई
पंतनगर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार सुबह परिसर की झा कॉलोनी स्थित शिवालय मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने सभी से 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने का अनुरोध किया। वहां जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, सर्वेश राय, डीएन यादव आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed