{"_id":"429b6202ee3143dcdd98c52daba45977","slug":"found-missing-in-mysterious-circumstances-the-body-of-elders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय हालत में मिला लापता वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय हालत में मिला लापता वृद्ध का शव
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से गायब वृद्ध का शव रहस्यमय हालत में खेत से बरामद हुआ है। अंदेशा जताया जा रहा है कि वृद्ध की हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह कीरतपुर रोड के किनारे खेत में शव पड़ा था। सूचना पर सीओ बीएस चौहान, कोतवाल जेसी पाठक, एसएसआई धीरेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का मुआयना किया। मृतक के नाक से खून बह रहा था। भदईपुरा निवासी रोशन लाल ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता डालचंद्र (70) पुत्र पूरनलाल के रुप में की।
विज्ञापन
उसने बताया कि पिता डालचंद्र बीते मंगलवार को मिलक रामपुर में हुए पंचायत चुनाव में वोट डालने गए थे। वहां से लौटने के बाद वह शाम को टहलने निकल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर पिता की खोजबीन की गई, तो उनका कहीं पता नहीं चल सका। मृतक के पैर से जूते भी गायब थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाल पाठक ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। मृतक शराब पीने का भी आदि था। संभावना है कि नशा ज्यादा होने के कारण वह खेत में गिर गया हो और ठंड से उसकी मौत हो गई हो। शरीर पर किसी तरह के चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। लेकिन मामले में हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।