{"_id":"68eeaf1c164b9fbea406afee","slug":"former-municipal-president-accuses-property-dealer-of-land-grabbing-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-133605-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पूर्व पालिकाध्यक्ष ने प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया भूमि पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पूर्व पालिकाध्यक्ष ने प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया भूमि पर कब्जा करने का आरोप
Wed, 15 Oct 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने एक प्रापर्टी डीलर पर उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
लक्ष्मीपुर पट्टी रोड फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शमशुद्दीन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। बताया कि उनकी जमीन ग्राम चांदपुर तहसील काशीपुर में है। दो वर्ष से वह अपनी भूमि पर चहारदीवारी कराकर काबिज हैं। बीती नौ अक्तूबर को पता चला कि एक प्रापर्टी डीलर के कुछ लोग उनकी भूमि पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं।
इस पर वह मो. अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट, हसीन खान, मुमताज उर्फ सोनू, वसीम अकरम के साथ मौके पर पहुंचे जहां एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ 25-30 लोग मौजूद थे। मौके पर निर्माण सामग्री, दो जेसीबी और लेबर भी थे। चहारदीवारी तोड़ने के विरोध पर उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि प्रापर्टी डीलर दबंग प्रवृत्ति का है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
- पूर्व पालिकाध्यक्ष ने जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर