फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forgetting mutual differences, strengthening the party

Udham Singh Nagar News: आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी की मजबूती जोर

Mon, 08 Jul 2024 05:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Forgetting mutual differences, strengthening the party
रुद्रपुर। कांग्रेस की सामंजस्य, सौहार्द व संवाद बैठक में पार्टी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष नव प्रभात ने लोकसभा चुनाव की समीक्षा की। इस दौरान निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार की। उन्होंने कहा कि कहा कि पिछले चुनावों में जो गलतियां हुईं, उनसे सबक लेकर आगामी चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता को मुस्तैदी से जुटना होगा। आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले भर के ब्लाक, महानगर, नगर व पंचायत के अध्यक्षों की ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए। बैठक में नव प्रभात ने कहा कि कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करें। जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। लोकसभा चुनाव में कुछ कमियां रही थीं, इससे प्रदेश में इस बार प्रदर्शन अच्छा नहीं हो सका। आने वाले निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी को मजबूती से जुटना होगा। इन चुनावों में जिताऊ उम्मीदवारों को पार्टी मैदान में उतारेगी। चुनाव से पहले जनता के बीच पैठ बनाएं।
विज्ञापन

जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस मजबूती से बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के साथ ही स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस संघर्ष करेगी। जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि निकाय चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा। नगर एवं ब्लाक स्तर पर भी पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लवकुश शर्मा, मोहन खेड़ा, शैलेंद्र शर्मा, चंदन सिंह नयाल, मनोज देवराड़ी, प्रेम सिंह, किशोर सामंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed