फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forest workers beaten up if they refused to take intoxicants

नशा करने से मना किया तो वनकर्मियों को पीटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Forest workers beaten up if they refused to take intoxicants
खटीमा में झनकईया थाने में आरोपियों के साथ पुलिस टीम। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। सुरई रेंज में वन विभाग टीम के साथ अभद्रता करने, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले चार युवकों को वन कर्मियों ने पकड़ कर झनकइया पुलिस को सौंप दिया। डिप्टी रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर सुखदेव मुनि ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह सुरई रेंजर सुधीर कुमार, खटीमा रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल, किलुपरा रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती, डिप्टी रेंजर सतीश चंद्र रिखाड़ी, रामेश्वर दयाल वर्मा, नरायन सिंह के साथ रविवार देर शाम बग्घा कक्ष संख्या 49बी में गश्त कर रहे थे। इसी बीच चार युवक शारदा नहर के किनारे सार्वजनिक स्थान पर बैठकर नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों को नशा करने से मना किया तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता कर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपी युवक टीम पर हमलावर भी हो गए और सरकारी कार्य पर बाधा पहुंचाई। वन विभाग की टीम ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। वन टीम ने पकड़े गए आरोपी हसन आरिफ व यासिन निवासी ग्राम उल्कारी ढकिया वाला न्यूरिया (पीलीभीत), फिरोज निवासी न्यूरिया हुसैनपुर न्यूरिया एवं फैज खां निवासी पीलीभीत शहर थाना पीलीभीत (यूपी) को झनकईया पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने आरोपियों के वाहन को कब्जे में लेकर सुरई विश्राम गृह में सुरक्षित खड़ा कर दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 26(1) वन अधिनियम व 186, 332, 353, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed