फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forest personnel take stock of the protection of wildlife in the forest adjacent to Nepal at night

वन कर्मियों ने रात में नेपाल से सटे जंगल में वन्य जीवों की सुरक्षा का जायजा लिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Forest personnel take stock of the protection of wildlife in the forest adjacent to Nepal at night
खटीमा के नेपाल से सटे खटीमा रेंज के जंगल में रात की विशेष गश्त करती वन विभाग की टीम। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। वन विभाग की ओर से नेपाल से सटे जंगल में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए विशेष रात्रि गश्त अभियान तेज हो गया है। बुधवार देर रात तक खटीमा रेंज के वन कर्मियों ने वन्य जीवों की सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

मानसून के दौरान नेपाल से सटे जंगल में वन्य जीव तस्करों के सक्रिय होने की आशंका बढ़ जाती है। इस बार मानसून सत्र में खटीमा रेंज की टीमें निरंतर गश्त में जुटीं। अब मानसून खत्म होने के साथ विशेष रात्रि गश्त अभियान शुरू हो गया है। खटीमा वन रेंजर बीएस बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने बुधवार की रात में रेंज के नेपाल से सटे लोहियाहेड जंगल, गोसीकुआं, झनकईया आदि के जंगल में गश्त कर वन्य जीव व वन संपदा की सुरक्षा का जायजा लिया। रेंजर ने बताया कि इस बीच चीतल आदि वन्य जीव नजर आए। वन्य जीवों को फंसाने के लिए लगे कांटों की भी जांच की गई। टीम में वन कर्मी राजेश वर्मा, धन सिंह अधिकारी, जीत प्रकाश, उत्तम सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed