फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forest personnel caught a highway full of gilts

Udham Singh Nagar News: जंगलात कर्मियों ने पकड़ा खैर गिल्टों से भरा हाइवा

Thu, 09 May 2024 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 09 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Forest personnel caught a highway full of gilts
बाजपुर में बरामद अवैध लकड़ी के साथ मौजूद वन विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
बाजपुर। जंगलात की टीम ने गश्त के दौरान बरहैनी में खैर के गिल्टों से भरा हाइवा पकड़ा। इस दौरान चालक मौका पाकर फरार हो गया। बरामद खैर के गिल्टों की कीमत करीब ढाई लाख बताई गई।


बरहैनी रेंजर प्रदीप असगोला ने बताया कि सोमवार देर रात जंगलात की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान बौर नदी के पास लकड़ी से भरा हाइवा जंगल के रास्ते से गुजरा। खैर से भरा हाइवा गड़प्पू स्थित बैरियर को तोड़ता हुआ निकल गया। इस पर वन विभाग की टीम ने पीछा किया। कुछ दूरी जाकर चालक हाइवा छाेड़ फरार हो गया। हाइवा से खैर के 133 गिल्टे बरामद हुए। इस पर उसे सीज कर दिया गया। वन विभाग टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताते हैं कि पीपल पड़ाव क्षेत्र में वन निगम की ओर कटान चल रहा है। ट्रक एक चक्कर कालाढूंगी लगाने के बाद दूसरी बार गिल्टे लेकर जा रहा था। संवाद
विज्ञापन





घर के अंदर छिपाकर रखी अवैध लकड़ी बरामद
बाजपुर। बन्नाखेड़ा वन विभाग टीम ने बरहैनी क्षेत्र में छापा मारकर लकड़ी बरामद की। अवैध लकड़ी को घर के अंदर छिपाकर रखा गया था। आरोपी फरार मिला।बुधवार को बन्नाखेड़ा के डिप्टी रेंजर अशोक टम्टा ने टीम के साथ गांव बरहैनी स्थित घर में छापा मारा। इस दौरान घर से अवैध लकड़ी बरामद हुई। जंगलात की टीम ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया। टीम वनरक्षक गोविंद बिष्ट, महेंद्र सिंह, चमन कुमार, उत्कर्ष कुमार, सुरेश पर्गाई, धर्म सिंह, अर्चना शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed