फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   forest officials drop illegal construction on forest land

वन अधिकारियों ने जंगलात की भूमि पर बने अवैध निर्माण को गिराया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
forest officials drop illegal construction on forest land
फोटो जंगलात की भूमि पर अवैध निर्माण को गिराते बन कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
जसपुर। जंगलात की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा एक ही रात में बनाए मकान को वन कर्मियों ने धराशाई कर अवैध कब्जे को हटा दिया। वन अधिकारियों द्वारा कराई गई इस कार्रवाई से वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा है। पतरामपुर वन रेंज के नवलपुर दुर्गापुर ब्लॉक क्षेत्र की भूमि पर एक व्यक्ति ने कई दिन से मकान बनाने का सामान डाल रखा था। रविवार की रात्रि को उस व्यक्ति ने कई मजदूरों को लगाकर एक रात में ही मकान तैयार कर दिया। उसमें कुछ सामान रख दिया। पतरामपुर वन रेंज अधिकारी शेखर तिवारी ने बताया कि सोमवार को वन कर्मियों ने उन्हें जंगलात की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा मकान बनाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने इस घटना को डीएफओ हिमांशु बंगारी को अवगत कराया उनके आदेश पर मंगलवार को पतरामपुर , काशीपुर वन रेंजर के कर्मियों द्वारा मकान को धराशाई करा कर अवैध कब्जे को हटा दिया। वन अधिकारियों द्वारा कराई गई इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों पर हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed