{"_id":"655cfcd5799d1ebc030338c4","slug":"forest-inspector-of-khatima-forest-range-suspended-khatima-news-c-8-1-hld1031-263795-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा वन रेंज के वन दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा वन रेंज के वन दरोगा निलंबित
Wed, 22 Nov 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। रविवार को कैंटर से खैर के 28 गिल्टे मिलने के मामले में तराई पूर्वी वन प्रभाग के वनाधिकारी संदीप कुमार ने खटीमा रेंज के वन दरोगा प्रवेश राणा को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा लोहियोहेड मार्ग स्थित वन विभाग बैरियर पर तैनात मोटेलाल यादव को गोला रेंज से अटैच कर दिया है।
रविवार देर शाम वन विभाग की टीम ने पीलीभीत रोड पर गुरुद्वारे के पास से खैर से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया था। मौका पाकर चालक और उसका साथी फरार हो गया था। वन विभाग ने खैर से भरे ट्रक को कब्जे में लेकर न्यूरिया के शहजाद के खिलाफ के दर्ज कर लिया था। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि जंगल से खैर के गिल्टे कैंटर में ले जाने के मामले में वन दरोगा प्रवेश राणा की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसे देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। खटीमा वन रेंज के बैरियर पर लापरवाही सामने आई है, जिस कारण बैरियर पर तैनात मोटेलाल यादव को गोला रेंज से अटैच कर दिया गया है। संवाद