{"_id":"6a1b3430cf4bb344e50daa7a","slug":"forest-department-team-conducts-raid-119-illegal-eucalyptus-logs-seized-sitarganj-news-c-242-1-rdp1032-142206-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जंगलात टीम ने मारा छापा, यूकेलिप्टिस के 119 अवैध लट्ठे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जंगलात टीम ने मारा छापा, यूकेलिप्टिस के 119 अवैध लट्ठे जब्त
Sun, 31 May 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 31 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। वन विभाग की टीम ने बाराकोली रेंज क्षेत्र के अंतर्गत एक आरा मशीन पर छापा मारकर यूकेलिप्टिस के 119 अवैध लट्ठे बरामद किए हैं। आरा मशीन संचालक मौके पर लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका जिस पर टीम ने लकड़ी जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को एसओजी और बाराकोली रेंज की संयुक्त टीम ने ग्राम बरुआबाग (सिसौना) स्थित मैसर्स जायसवाल टिंबर इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। टीम को आरा मशीन परिसर में भारी मात्रा में यूकेलिप्टिस के लट्ठे जमा मिले।
जब टीम ने आरा मशीन संचालक विपिन जायसवाल से लकड़ी की खरीद-फरोख्त से जुड़े अभिलेख और परिवहन प्रपत्र मांगे तो वह कोई भी कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। वह लकड़ी कहां से लाई गई थी, इस संबंध में भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
दस्तावेजों के अभाव में वन विभाग की टीम ने मौके पर ही लकड़ी की नाप-जोख की जिसमें कुल 119 नग यूकेलिप्टिस के लट्ठे पाए गए। टीम ने सभी लट्ठों को सीज कर दिया है।
टीम में वन दरोगा धन सिंह अधिकारी, दिनेश चंद्र पंत, प्रकाश चंद्र तिवारी, कृष्ण चंद्र शर्मा, नवीन सिंह, चंदन बेदी, नंदकिशोर, ललित जोशी, जगदीश पंत शामिल रहे।