फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Force searched the place to destroy missile

ग्राम समाज की जमीन पर नष्ट की जाएंगी मिसाइलें 

Mon, 06 Aug 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर। Updated Mon, 06 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Force searched the place to destroy missile
जसपुर में इस स्थान पर मिसाइलों को नष्ट करने की है योजना। - फोटो : amar ujala

पतरामपुर पुलिस चौकी परिसर में दबी मिसाइलों को नष्ट करने के लिए सेना ने जगह खोज ली है। मिसाइलों को पतरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के निर्जन स्थान पर ग्राम समाज की भूमि पर नष्ट किया जाएगा। 10 दिसंबर 2004 को तुगलकाबाद से कंटेनर में एसडी स्टील फैक्ट्री में खाड़ी देशों से स्क्रैप आई थी। स्क्रैप की खेप में 556 मिसाइलें थी।

विज्ञापन


30 दिसंबर 2004 को फैक्ट्री में मिसाइल गलाने के दौरान एक मिसाइल फट गई थी। इससे एक कर्मी की मौत हो गई थी। बाकी बची 555 मिसाइलों को प्रशासन ने रातोंरात पतरामपुर पुलिस चौकी परिसर में दबा दिया था। इनकी सुरक्षा के लिये गारद तैनात कर दी गई थी। मिसाइलों को नष्ट करने के लिये 11 माह पूर्व पुलिस मुख्यालय से बीस लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था।
विज्ञापन

 
बाराबंकी और लखनऊ से आई सेना की टीम ने पतरामपुर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि का चयन मिसाइलों को नष्ट करने के लिए किया था। इसी बीच वन विभाग के आला अधिकारियों ने भारत सरकार से अनुमति लेने की बात कही। इसके चलते मिसाईलों को नष्ट करने की प्रक्रिया वहीं रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सदानंद दाते ने डीएम को पत्र भेजकर मिसाइलों को नष्ट करने के लिए नया स्थान खोजने का अनुरोध किया था। सूत्रों की मानें तो जिला प्रशासन ने पतरामपुर क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि इसके लिए खोज ली है।



मिसाइलों को नष्ट करने के लिये वन विभाग के अमानगढ़ रेंज के निकट ग्राम हजीरोवाला की ग्राम समाज भूमि का चयन किया गया है। सेना की टीम को यह स्थान उचित लगा है। टीम स्थान का नक्शा बनाकर ले गई है, जिसे वह सेना के मुख्यालय से स्वीकृत कराएगी। इसके पश्चात सितंबर माह में मिसाइलों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी 
डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी काशीपुर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed