फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Food quality is checked by DM

आपदा प्रभावितों से मिलीं डीएम, भोजन की गुणवत्ता भी परखी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Food quality is checked by DM
डीएम रंजना राजगुरू ने संजयनगर खेड़ा और प्राथमिक स्कूल खेड़ा में जलभराव से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया और हाल जाना। उन्होंने खेड़ा स्कूल में प्रभावितों के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता भी परखी। कुछ प्रभावितों ने समय से मदद नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने मातहतों को प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य, भोजन, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षा की व्यवस्था भी करें। आपदा प्रभावित लोगों की सूची तत्काल तैयार करें, ताकि सहायता राशि दी जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय प्राथमिक स्कूल खेड़ा पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खेड़ा में वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी ली और जनता से अधिक से अधिक वैक्सीन लगाने की अपील की। उन्होंने डाक्टरों को निर्देश दिए कि वैक्सीन लगाने के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करें। इस दौरान लोगों ने आपदा के दौरान हुई क्षति के बारे में डीएम को अवगत कराया और डीएम ने पीड़ितों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, एमएनए विशाल मिश्रा, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, पार्षद बबीता बैरागी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, ललित मिगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed