फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Folk artists will spread cultural flavor

Udham Singh Nagar News: उत्तरायणी महोत्सव में सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे लोक कलाकार

Mon, 08 Jan 2024 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 08 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Folk artists will spread cultural flavor
रुद्रपुर के शैल भवन में हुई बैठक में बोलते समिति के महामंत्री दिवाकर पांडे। स्रोत आयोजक
रुद्रपुर। शैल सांस्कृतिक समिति की कार्यकारिणी और शैल महिला समिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक रविवार को शैल भवन कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें 13 और 14 जनवरी को शैल परिसर में होने वाले उत्तरायणी महोत्सव को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। तय किया कि 13 जनवरी को कलाकार जितेंद्र तुमक्याल, बिशन हरियाला, आशा नेगी, सीमा विश्वकर्मा, देव मथेला, हास्य कलाकार लच्छू पहाड़ी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल ने बताया कि 14 जनवरी को विद्यालयों के छात्र-छात्राएं कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। व्याख्या जन जागृति संगीत एवं नाट्य एकेडमी खटीमा के कलाकार लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति देंगे। छोलिया नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी को गांधी पार्क में हो रहे सरस मेले के उद्घाटन के अवसर पर शैल परिषद के कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में उत्तराखंडी संस्कृति की झलक पेश करेंगे। संचालन महामंत्री एडवोकेट दिवाकर पांडे ने किया। वहां कोषाध्यक्ष डीके दनाई, राजेन्द्र बोरा, दिनेश बम, कीर्ति निधि शर्मा, हरीश दनाई, कल्पना रावत, चंदा बम, मीनू जोशी, किरन बोहरा, गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed