फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fog stopped the speed of trains and buses, Delhi flight cancelled

कोहरे ने थामी ट्रेनों और बसों की रफ्तार, दिल्ली की फ्लाइट रद्द

Thu, 04 Jan 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Thu, 04 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of trains and buses, Delhi flight cancelled
काशीपुर में घने कोहरे के बीच स्टेशन पर पहुंचती ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे और शीत लहर से बढ़ती ठंडक के बीच बसों और ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो गया है। बुधवार को देहरादून एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस और शताब्दी निर्धारित समय से दो से पांच घंटे देरी से पहुंचीं। दिल्ली रूट की रोडवेज बसें भी तीन से पांच घंटे लेट रहीं। घने कोहरे के बीच पंतनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


तराई के साथ यूपी और आसपास के क्षेत्रों में पड़ रहे घने कोहरे के कारण बुधवार को अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। देहरादून एक्सप्रेस का रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह पांच बजकर पांच मिनट है, लेकिन बुधवार को सात बजकर 26 मिनट पर पहुंची। हावड़ा एक्सप्रेस का रुद्रपुर पहुंचने का समय सुबह छह बजकर 53 मिनट है, लेकिन बुधवार को यह 11 बजकर 15 मिनट पर पहुंची। दिल्ली से पहुंचने वाली शताब्दी भी अपने तय से 50 मिनट विलंब से पहुंची। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएस मर्तोलिया ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। अधिकतर  ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed