{"_id":"5c894f90bdec22142d5e3ccd","slug":"flying-team-seized-9-lakh-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ता टीम ने पकड़ी नौ लाख की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नदस्ता टीम ने पकड़ी नौ लाख की नकदी
Thu, 14 Mar 2019 12:14 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में बरामद नौ लाख नकदी और उड़न दस्ता टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी के निर्देशन में उड़न दस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से नौ लाख की नकदी बरामद की। बाद में नकदी को जब्त कर कार स्वामी से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को गाड़ी मालिक रुद्रपुर डीएम के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार शाम हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित गांव बरहैनी चौक पर उड़नदस्ता दल ने चेकिंग के दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही कार को रोका और तलाशी लेने पर गाड़ी में बैग के अंदर रखे नौ लाख रुपये पकड़े।
विज्ञापन
उड़नदस्ता टीम इंचार्ज गौरव पाठक, दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज सतेंद्र बुटोला कार स्वामी महेश चंद मिश्रा और नकदी को लेकर कोतवाली पहुंचे।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महेश चंद मिश्रा से पूछताछ की।
एसआई बुटोला ने बताया कि मिश्रा का पुश्तैनी घर हल्द्वानी में है। वह यहां बेची गई जमीन की नकदी लेकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते मिश्रा के पास रकम ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। बताते हैं कि महेश चंद मिश्रा दिल्ली के लेखा मंत्रालय में उच्च पद पर अधिकारी हैं।
विज्ञापन