{"_id":"6500b16e124533cd7c0171f4","slug":"flowting-water-in-gic-gadarpur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-3657-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पानी से होकर सीलन भरे कमरों में जाकर शिक्षा ले रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पानी से होकर सीलन भरे कमरों में जाकर शिक्षा ले रहे बच्चे
Wed, 13 Sep 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर में जलमग्न अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज का परिसर। संवाद
जसपाल डोगरा
गदरपुर। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र तमाम अव्यवस्थाओं के बीच बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बारिश के चलते तलैया बने परिसर से होकर बच्चे सीलन भरे कक्षा कक्ष में पढ़ाई करते हैं। परिसर में एकत्र पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना है।
तीन साल पहले तत्कालीन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के प्रयासों से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में सीबीएसई पैटर्न से बच्चों को शिक्षा देने की पहल शुरू हुई थी। कॉलेज में कक्षा छह से लेकर 12 तक के 400 से अधिक विद्यार्थी तमाम बदइंतजामों के बीच शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कई कक्षा कक्षों की हालात दयनीय हो चुकी है और ज्यादातर कक्षों में लगे पंखे भी खराब हो चुके हैं। कॉलेज में बिजली की पर्याप्त सुविधा नहीं है।
मौसम के साफ रहने पर विद्यार्थियों को बरामदे में बैठकर शिक्षा हासिल करना मजबूरी बन जाता है। खिड़कियों में लगे पल्ले क्षतिग्रस्त हो चुके है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण निकासी न होने से कॉलेज परिसर तालाब बना हुआ है। हवाओं के चलने से बारिश का पानी कक्षाओं में घुस आता है। बारिश होने पर कई कक्षा कक्षों की छतें भी टपकने लगती है। बारिश के पानी से सीलन के चलते उठने वाली दुर्गंध से बच्चों का कक्षा में बैठकर पढ़ना दूभर हो गया है। दो दिन पूर्व भारी बारिश के चलते पानी ओवरफ्लो होने से इंटर कॉलेज के सामने से बहने वाला नाला भी ध्वस्त हो गया था। जिसके चलते बारिश का पानी कॉलेज के परिसर में जमा हो गया है। हालांकि पानी निकासी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कॉलेज में शिक्षकों की भी है कमी
गदरपुर। इंटर कॉलेज में सहायक शिक्षकों की भी कमी बनी हुई है। पिछले पांच माह से भी अधिक समय से जीव विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र और संस्कृत विषय पढ़ाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें न तो सही तरीके से कक्षाओं में बैठकर पढ़ने का मौका मिल रहा है और न ही शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध हो रही है। कॉलेज के परिसर में उगी झाड़ियां तक साफ नहीं कराई जा रही हैं। बारिश के रुके हुए पानी में कई बार सांप आदि जैसे जहरीले जीव कक्षाओं में पहुंच जाते हैं।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कई बार हुड़दंगी विद्यार्थी कॉलेज की संपत्ति को नुकसान पहुंचा जाते हैं। कॉलेज की वर्तमान स्थिति को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। -परशुराम दिवाकर, प्रधानाचार्य, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज