फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five proposals pass in Panchayat, performing memorandum submitted

पंचायत में पांच प्रस्ताव पास, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Sun, 21 Oct 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Five proposals pass in Panchayat, performing memorandum submitted
बाजपुर एसडीएम कोर्ट के पास प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में पांच प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें केंद्रों पर धान खरीद शुरू कराने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, सस्ता ऋण उपलब्ध कराने एवं कर्जमाफी, वर्ग चार सहित अन्य वर्ग की भूमि का नजराना लेकर भूमिधरी अधिकार दिए जाने और एनएच मामले में किसानों का पक्ष सुनने की मांग शामिल है।

पंचायत के बाद किसानों ने एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। शनिवार को मंडी समिति परिसर में आयोजित भाकियू पंचायत की अध्यक्षता कर रहे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि डीएम की ओर से मोबाइल पर उनके साथ की गई अभद्रता और धमकाने का मामला पंचायत में रखा जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से धान तौल केंद्र स्थापित किए लेकिन तौल अभी तक सुचारु नहीं हुई। बकाया गन्ना भुगतान भी नहीं मिला है, जिससे किसान परेशान हैं। किसान क्लब के प्रदेशाध्यक्ष अरुण शर्मा, किसान गुरदयाल सिंह, सुक्खा सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान कर्जमाफी, सस्ता ऋण दिलाने के वादे किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एनएच मामले में नोटिफिकेशन से पहले 143 कराने वाले किसानों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का राजनीतिकरण होना घातक है। स्वामीनाथन की रिपोर्ट उजागर होनी चाहिए। किसान आयोग का गठन होना जरूरी है। उन्होंने किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया। पंचायत के बाद सभी किसान एसडीएम कोर्ट पहुंचे।

उन्होंने एसडीएम विवेक प्रकाश को सीएम के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। वहां विजेंद्र डोगरा, प्रताप संधू, प्रेम साहोता, राजेंद्र गिल, सुखदेव सिंह, राजेंद्र मक्कड़, निशान गुंबर, जीत सिंह, टीक सिंह, इंदर सिंह, अशोक आदि थे।  

   


12 नवंबर को बाजपुर में होगी किसान महापंचायत 
बाजपुर। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने बताया कि 12 नवंबर को बाजपुर मंडी समिति में किसान महापंचायत होगी, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महापंचायत में उत्तराखंड के किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed