{"_id":"5b6b3d134f1c1ba43e8b5f32","slug":"five-months-have-passed-without-the-benefit-of-sobhagya-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने बीतने पर भी सौभाग्य योजना का लाभ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने बीतने पर भी सौभाग्य योजना का लाभ नहीं
अमर उजाला ब्यूरो काश्ाीपुर।
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सौभाग्य योजना
- फोटो : PMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सौभाग्य योजना के तहत बीपीएल, एपीएल कार्ड धारकों को विद्युत कनेक्शन बांटे जाने थे। पांच महीने बीतने के बाद भी कई गांवों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।
केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना नौ मार्च से प्रदेश में लागू हो गई है। इस योजना के तहत बीपीएल, एपीएल कार्ड धारकों को विद्युत कनेक्शन दिए जाने थे। योजना का लाभ लेने के लिए पांच माह में पंद्रह सौ से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। लेकिन मीटर लगाने और नई विद्युत लाइनें बिछाने के लिए पोल तक नहीं लग सके हैं।
वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आवेदनों की जांच कर पात्रों को कनेक्शन बांट दिए गए है। खड़कपुर देवीपुरा, फिरोजपुर, मानपुर, विशाल नगर, कचनाल गुसाई, कचनाल गाजी गांवों में अभी तक पोल नहीं लगाए गए है। मामले को लेकर लोग उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। विभागीय अधिकारी जल्द काम होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कोट:यह योजना दिसंबर तक चलेगी। पोलों पर लाइन खिंचवाने का काम शीघ्र कराया जाएगा। जिससे वंचित उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल सके। -राजकुमार, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम काशीपुर
विज्ञापन