फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five convicted in the murder case of renowned property dealer Sameer, sentence to be announced on 22nd

Udham Singh Nagar News: चर्चित प्रापर्टी डीलर समीर हत्याकांड में पांच पर दोष सिद्ध, 22 को सुनाई जाएगी सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Five convicted in the murder case of renowned property dealer Sameer, sentence to be announced on 22nd
रुद्रपुर। एडीजे तृतीय मुकेश कुमार आर्या की अदालत ने किच्छा के बहुचर्चित समीर हत्याकांड मामले में अहम फैसला सुनाया है। पांच आरोपियों पर दोष सिद्ध हो गया है। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान तीन आरोपियों को पुलिस कस्टडी में लेने के आदेश दिए। दो के विरुद्ध वारंट जारी कर किच्छा पुलिस को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है। 22 दिसंबर को इस मामले में सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

घटना तीन मई 2018 की है। प्रापर्टी डीलर समीर अहमद की आदित्य चौक पर शर्मा ढाबे के बाहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। बदमाश की पहचान सीसीटीवी में हाथ में पहने कड़े से हुई थी जिसके बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर जसविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह उर्फ रिंकू, गुरचरण सिंह उर्फ बंटी, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा, प्रसन्नजीत सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

हत्याकांड की सुनवाई एडीजे तृतीय के न्यायालय में चल रही है। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अंग्रेज सिंह उर्फ रिंकू, गुरचरण सिंह उर्फ बंटी, प्रसन्नजीत सिंह उर्फ सन्नी के न्यायालय में उपस्थित होने पर पुलिस कस्टडी में लेने के आदेश दे दिए। सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं होने वाले जसविंदर सिंह और सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा के विरुद्ध वारंट जारी कर पुलिस को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दे दिए हैं। पांचों पर दोष सिद्ध होने के बाद सजा 22 दिसंबर को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था रणदीप, फिल्मी अंदाज में भागा
हत्याकांड का एक आरोपी रणदीप सिंह उर्फ राजा अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। असल में लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद पुलिस ने रणदीप को मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा था। मुंबई से लाते समय आरोपी यूपी के पिलखुआ के पास पुलिस कस्टडी से भाग गया था। सात वर्ष बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed