फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   First of all we have many, sixth may or fast

पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
First of all we have many, sixth may or fast
रुद्रपुर छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/किच्छा। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शनिवार को चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो गया। इसके साथ ही महिला और पुरुषों ने अपना निर्जला व्रत खोला। महिलाओं ने छठ मैया से सुख, समृद्धि की मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

रुद्रपुर में छठ घाटों पर सुबह करीब साढ़े चार बजे से ही पूर्वांचल समाज के लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। महिला और पुरुष टोकरियों में पूजन सामग्री लेकर पहुंचे। लोगों ने छठ घाटों पर बनाई गईं वेदियों के सामने बैठकर सामूहिक पूजा-अर्चना की। सुबह करीब साढ़े छह बजे सूर्य के उगने पर लोगों ने अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। रुद्रपुर में कल्याणी नदी के किनारे स्थित छठ घाट पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल ने छठ पूजा का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इसी तरह गदरपुर में कांग्रेस नेता शिल्पी अरोड़ा ने वार्ड आठ स्थित छठ घाट पर पहुंचकर छठ मैया का आशीर्वाद लिया और लोगों को छठ की पर्व की बधाई दी। इधर, पंतनगर में छठ पूजा पर क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने कई छठ पूजा घाटों पर पहुंचकर व्रतधारी महिलाओं से आशीर्वाद लेकर सभी को छठ पूजा की बधाई दी। इसी तरह लालापुर, रामेश्वरपुर, पक्की खमरिया, शिमला पिस्तौर, नारायणपुर, प्रतापपुर, दरऊ, राघव नगर जगहों पर भी छठ पर्व की धूम रही। विधायक राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू आदि ने लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शांतिपुरी में शांतिपुरी गेट, शांतिपुरी गोला नदी, गोलगेट, नगला, गौरीकला, राघवनगर, गोकुलनगर और आनंदपुर सभी जगहों पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर लोगों ने व्रत पूरा किया। वहां उत्तम बिष्ट, कैलाश जोशी, बबलू जोशी ,किशन चौहान, गणेश जोशी, धर्मेंद्र सोलंकी, कृष्णा गुप्ता, सुनील रोहेला, अंगद, राकेश, रामेश्वर गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अभिमन्यु चौबे, पवन दुबे, शशिकांत मिश्रा, अनिल यादव, मोनू गुप्ता, रामा यादव, वीरेंद्र कुमार, धर्म यादव, राजेश सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रभुनाथ, आनंद शुक्ला, देवेंद्र यादव, महेंद्र कुमार, सचिन शर्मा, शेर सिंह, गोरख यादव, दुर्गेश कुमार, संदीप वर्मा, राजू ठाकुर, राधेश्याम गुप्ता थे।
वहीं किच्छा में नगर के किशनपुर, बडिंया, बडिंया भट्ठा, उत्तरांचल कॉलोनी आदि क्षेत्रों में छठ मैया की पूजा कर और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया गया। वहां सोनी सिंह, सोनू सिंह, अर्चना सिंह, चंद किरण उपाध्याय, मीनू उपाध्याय, श्वेता उपाध्याय, आरती देवी, सेला देवी, माधुरी, कीर्ति सिंह, घनवती यादव, ममता यादव, लवली सिंह आदि महिलाएं थीं।
काशीपुर/बाजपुर/खटीमा/शक्तिफार्म। छठ पूजन के लिए शनिवार तड़के ही नगर के द्रोणासागर, महादेव नहर, रुद्रपुर मार्ग पर सूत मिल के पास सिंचाई विभाग की नहर, शुगर मिल और कुंडेश्वरी रोड पर व्रतधारी महिलाएं पूजन के लिए पहुंचीं। यहां सूर्य देव के दर्शन होते ही महिलाओं ने पानी में खड़े उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। उधर, बाजपुर में चीनी मिल अतिथि गह मार्ग स्थित नहर किनारे बने घाट, लेवड़ा नदी किनारे, बेरिया दौलत में गैनी और बौर नदी किनारे महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर महिलाओं ने घरों की छतों पर प्लास्टिक के हौज में पानी भरकर सूर्य देवता को अर्घ्य दिया।
उधर, खटीमा में नगर के रेलवे स्टेशन संजय रेलवे पार्क एवं निर्माण कुटिया स्थित जलाशय पर एकत्र महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहां पूर्वांचल सेवा समिति संरक्षक ठाकुर उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष सुनील रैदानी, विश्वनाथ यादव, आरए सिंह, विनोद सिंह, अंकित पांडे, अजय सिंह, वीके प्रजापति, कमला सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, महेंद्र ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, रोहित चौधरी, सचिन श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, रामू चंद, सौरभ सिंह आदि थे। इधर, बाईस पुल, मेलाघाट, जमौर, बरी अंजनिया, नौसर, मझोला, सुनपहर, पहेनिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत पूरा किया।

उधर, शक्तिफार्म में तड़के से ही तिलियापुर स्थित छठ घाट पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया था। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत पूरा किया। पूर्वांचल समाज के लोगों के लिए ग्राम प्रधान निमिषा डसीला और जिपं सदस्य उत्तम आचार्य ने दो छठ घाटों का अपने प्रयासों से निर्माण कराया था। वहां पूरन डसीला, सुमिंदर यादव, राम अवतार, सत्येंद्र यादव, पद्मावती, सुमन यादव, गुड़िया यादव, राम सती, सुशीला देवी, बासमती देवी, शिखा यादव, रेनू यादव, कौशल्या देवी, पानमती, कलावती, आशा देवी, चंद्रावती, अनीता देवी, किरण देवी, रुधौली देवी, मालती देवी, लक्ष्मी देवी, कमलावती देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed