{"_id":"611565e58ebc3e75967a4151","slug":"first-cyber-court-will-be-run-in-district-court-rudrapur-news-hld4343690171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कोर्ट में संचालित होगी कुमाऊं की पहली साइबर कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कोर्ट में संचालित होगी कुमाऊं की पहली साइबर कोर्ट
विज्ञापन
नैनीताल में मुख्य न्यायाधीश को पुष्प गुच्छ देते जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में कुमाऊं के पहले साइबर थाने की स्थापना के बाद अब जिला न्यायालय में साइबर कोर्ट का संचालन करने की तैयारी हो रही है। इसमें कुमाऊं के सभी साइबर अपराधों की सुनवाई होगी। जिला बार एसोसिएशन ने साइबर कोर्ट को मंजूरी मिलने पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और प्रशासनिक न्यायाधीश का आभार जताया है।
बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे और सचिव शिव कुंवर सिंह ने बताया कि साइबर अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते रुद्रपुर में कुमाऊं का पहला साइबर थाना खोला गया था। अब कुमाऊं के साइबर अपराधों के मामलों की सुनवाई का अधिकार जिला न्यायालय को दिया गया है। इस संबंध में जिले के प्रशासनिक न्यायाधीश ने आदेश जारी कर दिए हैं।
जल्द ही आदेश की कापी जिला न्यायालय में पहुंचेगी। जिला न्यायालय में साइबर कोर्ट संचालित होने से साइबर अपराध से संबंधित मामले में वादकारियों को त्वरित न्याय मिलने में आसानी होगी। कहा कि जिला न्यायालय में साइबर अपराध न्यायालय का क्षेत्राधिकार देने पर बार प्रतिनिधिमंडल ने हाईकोर्ट नैनीताल में मुख्य न्यायमूर्ति और प्रशासनिक न्यायमूर्ति को पुष्प गुच्छ देकर आभार जताया है। वहां बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डीके शर्मा, नरेश रस्तोगी सहित अनेक मौजूद रहे।