फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Firing at nankmatta

ढाबे के बाहर परिवार के साथ सो रहे ढाबा स्वामी पर फायरिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Firing at nankmatta
नानकमत्ता में ढाबा स्वामी के पिता भगवान सिंह घटना की जानकारी लेते एसओ कमलेश भट्ट। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर कहासुनी और गालीगलौज करने वाले बाइक सवारों रात को ढाबे के बाहर सोए ढाबा स्वामी और उसके परिजनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से ढाबा स्वामी की पत्नी तथा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को तत्काल सीएचसी इलाज के लिए ले गए। जहां से गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ढाबा स्वामी की तहरीर पर एक नामजद आरोपी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्मशान घाट के सामने ग्राम सिद्धा नवदिया स्थित हिम्मत पंजाबी ढाबा के स्वामी हिम्मत सिंह पुत्र भगवान सिंह अपनी पत्नी प्रकाश कौर (28) व पुत्र प्रकाश सिंह (11) के साथ ढाबे के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। तड़के करीब 4:12 बजे फायर की आवाज सुनकर जब हिम्मत की नींद खुली तो देखा पत्नी तथा पुत्र खून से लथपथ थे। गोली चलाने वाले बाइक से भागने का प्रयास कर रहे थे। हिम्मत ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, परंतु बाइक सवार नानकसागर बैराज की ओर भागने में सफल रहे। गोली सुमित्रा की पीठ को चीरते हुए निकलकर पास में सो रहे प्रकाश को जा लगी थी। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से तत्काल पुलिस को अवगत कराते हुए परिजन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नानकमत्ता लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए मां-बेटे को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी से अब घायल मां-बेटे को एम्स ऋषिकेश ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। ढाबा स्वामी ने खत्रीफार्म बरकीडांडी निवासी राम सिंह सहित पांच के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 307, 504 तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ खटीमा मनोज ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शराब पीने ढाबे पर पहुंचे थे हमलावर
नानकमत्ता। ढाबा स्वामी हिम्मत सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम बाइक पर सवार खत्री फार्म का राम सिंह एक अन्य बाइक पर सवार चार लोगों के साथ उनके ढाबे पर आया था। आरोपियों ने पहले से ही शराब पी रखी थी। ढाबे पर बैठकर और शराब पीने की जिद करने लगे। इसको लेकर ढाबा स्वामी से कहासुनी हो गई। बताया कि आज सुबह गोली चलने की घटना उसके ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। गोली चलाने के बाद बाइक से भाग रहे बदमाशों का पीछा किया तो उसने बाइक का नंबर पता चला। जो उसने पुलिस को बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और बेटे के शरीर में घुसे हैं गोली के छर्रे
नानकमत्ता। हमलावरों की गोली से घायल महिला और उसके बेटे के शरीर में छर्रे घुसे हुए हैं। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने जब गोली मारी तो महिला की पीठ से गोली पार तो हो गई, लेकिन गोली से निकलने वाले छर्रे उसके अंदर ही रह गए। इसी तरह बेटे के भी शरीर में घुसी गोलियों के छर्रे अंदर ही बताए जा रहे हैं। इससे दोनों की हालत भी नाजुक है।

नानकमत्ता में गोली लगने से घायल महिला सुमित्रा व उसका बेटा प्रकाश।

नानकमत्ता में गोली लगने से घायल महिला सुमित्रा व उसका बेटा प्रकाश।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed