फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Firecrackers burst on India becoming world champion

Udham Singh Nagar News: भारत के विश्व विजेता बनने पर फूटे पटाखे, आतिशबाजी

Mon, 01 Jul 2024 05:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 01 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers burst on India becoming world champion
रुद्रपुर। भारत की टी-20 विश्व कप में शानदार जीत पर हर ओर उत्साह है। जैसे ही भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम पर फतह किया कि लोग भारत माता की जयघोष करने लगे। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने एलाइंस कॉलोनी में पटाखे फोड़कर आतिशबाजी करके जश्न मनाया। मैच के 15 ओवर तक अफ्रीका की टीम हावी रही। इसके बाद बहुत से लोगों ने मैच देखना छोड़ दिया था। जैसे ही हार्दिक पांड्या के ओवर में एक विकेट मिला और फिर अगले ओवर में बुमराह ने विकेट लिया, वैसे ही लोग एक बार फिर टीवी व मोबाइल से चिपक गए। धड़कने बढ़ा देने वाले मैच में जैसे ही भारतीय टीम विजेता बनी कि प्रत्येक व्यक्ति इस क्षण का गवाह बन गया। देर रात लोगों ने जश्न मनाया। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि यह जीत करोड़ों भारतीयों के गौरव का क्षण है। एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम ने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। वहीं विधायक शिव अरोरा ने विश्व विजेता बनने पर अपने आवास पर आतिशबाजी कर ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed