फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fire

कार में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
fire
सितारगंज में छोटन कुरैशी के घर में सिलिंडर से निकलतीं आग की लपटें। - फोटो : SITARGANJ
खुरपिया फार्म में बुधवार शाम एक चलती कार में आग लग गई। कार चालक ने बमुश्किल कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

वार्ड नौ निवासी अवतार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी नई कार को उनका पड़ोसी सरफराज खुरपिया फार्म तक ले जाने के लिये मांगकर ले गया था।
सरफराज ने बताया कि खुरपिया फार्म के अंदर सड़क पर जब उनकी कार स्टार्ट हालत में खड़ी थी कार का एसी चल रहा था। बताया कि अचानक कार के एसी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते लपटें निकलने लगीं। उसने किसी तरह कूद कर जान बचाई। मामले की सूचना पर रुद्रपुर से फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी पहुंची लेकिन उसके पहुंचने से पहले कार जल गई थी।
सिलिंडर में आग से रसोईघर जला
सितारगंज। गैस चूल्हे पर पूड़ी तलने के दौरान सिलिंडर में अचानक आग लग गई। इससे रसोईघर और उसमें रखा सामान भी जल गया। बुधवार की दोपहर वार्ड संख्या तीन में छोटन कुरैशी पूड़ियां तल रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग की लपटों ने रसोई में रखी वाशिंग मशीन और अन्य सामान को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने बमुश्किल आग बुझाई। गृह स्वामी ने करीब 20 हजार रुपये की क्षति की बात कही है। खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडहर हुए मकान में लगी आग
काशीपुर। खंडहर हुए एक मकान में अचानक आग लग गई। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मोहल्ला पक्काकोट पेयजल टंकी के पास वर्षों पुराना एक खंडहर है। इसमें आसपास के लोग कूड़ा डालते हैं। आसपास के नशेड़ी भी यहां आते हैं। मंगलवार देर रात अचानक खंडहर में आग लग गई।

धुआं और लपटें उठने पर किसी व्यक्ति ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सुबह करीब सात बजे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। लीडिंग फायरमैन हंसदास सागर ने बताया कि किसी ने कूड़े में आग लगा दी थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजकर आग बुझा दी गई है। कूड़े में आग लगी थी। कोई नुकसान नहीं हुआ है। संवाद

किच्छा के खुरपिया फार्म में जलती कार

किच्छा के खुरपिया फार्म में जलती कार- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed