फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire police team puffy smugglers

तस्करों ने पुलिस टीम पर झोंके फायर

Fri, 03 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fire police team puffy smugglers
गदरपुर थाने में खड़ा खैर से भरा कैंटर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर लकड़ी तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की एसओजी टीम पर बृहस्पतिवार देर रात तस्करों ने फायरिंग कर दी। एसओजी टीम की गई जवाबी फायरिंग से बाइक सवार दो तस्कर मौके से फरार हो गए,जबकि  तीन तस्करों को टीम ने खैर के 170 गिल्टों से भरे कैंटर के साथ दबोच लिया। इनके खिलाफ केस दर्ज कर इन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर फरार तस्करों को भी चिन्हित कर लिया है। तस्करों से बरामद खैर के गिल्टों की कीमत करीब 50 लाख बताई जा रही है।

गदरपुर कोतवाली के थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसओजी की टीम को सूचना मिली कि खैर के गिल्टों से भरा एक कैंटर बिलासपुर की तरफ जा रहा है। इस पर एसओजी टीम प्रभारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में फौरन मौके पर पहुंच गई। सकैनिया के समीप टीम को लकड़ी से लदा कैंटर दिखा तो टीम ने कैंटर का पीछा किया। गूलरभोज मोड़ पर टीम ने घेराबंदी कर कैंटर को रोक लिया। इसी दौरान कैंटर के पीछे अपाची बाइक पर सवार होकर आए दो तस्करों ने एसओजी टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने जवाबी फायरिंग की तो तस्कर बाइक को मौके पर ही छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए, लेकिन कैंटर में बैठे तीन तस्करों को एसओजी की टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन


लकड़ी से लदे कैंटर, बाइक के साथ ही एसओजी ने तीनों तस्करों को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम मोनू उर्फ सद्दाम निवासी इंदिरापुर इटावा यूपी, शाजिद निवासी शाहबापुर थाना बिबनी जिला मैनपुरी यूपी, आलम निवासी मोहल्ला काशीपुर थाना स्वार जिला रामपुर यूपी बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एसओजी टीम पर फायरिंग कर फरार हुए तस्करों की पहचान गुरनाम निवासी कलकत्ती थाना गदरपुर, अरशद निवासी काशीपुर आंगा थाना गंज जिला रामपुर के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को दबोचने प्रयास शुरू कर दिए हैं। कैंटर में भरे खैर के 170 गिल्टों की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गदरपुर। सकैनिया क्षेत्र से लगे पीपली जंगल में तस्करों द्वारा वन विभाग की मिलीभगत से आए दिन लाखों की खैर की लकड़ी चोरी हो रही है। इसमें बाहरी राज्यों के तस्करों के साथ ही स्थानीय तस्कर भी शामिल हैं। पुलिस एवं वन विभाग की लापरवाही के चलते तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं। इसी कारण वह धड़ल्ले से तस्करी करने के साथ ही पुलिस और वन कर्मियों पर फायरिंग तक करने लगे हैं। बृहस्पतिवार रात को भी एसओजी द्वारा जब तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा एसओजी टीम पर भी फायरिंग की गई लेकिन एसओजी की सतर्कता से तस्कर उनकी पकड़ में आ गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed