फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire in TDC's Seed Legislative Plant

टीडीसी के बीज विधायन संयंत्र में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fire in TDC's Seed Legislative Plant
पंतनगर। उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम लिमिटेड (टीडीसी) के हल्दी स्थित बीज विधायन संयंत्र में मंगलवार को आग लग गई। विश्वविद्यालय व फार्म के दो टैंकरों से आग बुझाने की कोशिश करने के साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल के दो वाहनों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लकड़ी की क्रेट्स सहित लाखों की मशीनरी जल गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10:30 बजे टीडीसी के बीज विधायन संयंत्र में रखीं क्रेट्स (नमी से बचाने के लिए बीज के बोरे रखने वाले लकड़ी के फ्रेम) से आग की तेज लपटें उठने लगीं। वहां कार्यरत मजदूरों और सुरक्षा कर्मियों ने आग की सूचना उच्चाधिकारियों सहित पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। विवि फार्म में मौजूद दो पानी के टैंकर व स्थानीय निवासी आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे टाटा कंपनी और अग्निशमन विभाग के दो वाहनों ने आग बुझानी शुरू की और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। टीडीसी की प्रबंध निदेशक/डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश गोपाल यादव, महाप्रबंधक डॉ. अभय, डॉ. दीपक पांडेय, डॉ. रजनीश सिंह, विवि के सीजीएम फार्म डॉ. डीके सिंह, एएसओ रविंद्र मिश्रा व सुरक्षा कर्मी आग बुझने तक मौके पर ही रहे। टीडीसी कर्मी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि आवासीय परिसर में किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगाई थी। संभवत: हवा में उड़कर चिंगारी इधर आ गई और आग लग गई। निगम में अभी रबी बीजों का इन्टेक नहीं हुआ, वरना बहुत नुकसान होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीज होल्डर के फसल अवशेषों में लगी आग
पंतनगर। जिस समय टीडीसी के संयंत्र में आग लगी, इसी दौरान सिडकुल बाउंड्री से सटे के-ब्लॉक में लीज होल्डर के खेत में खड़ी फसल के अवशेषों में भी आग लग गई। इस पर विवि फार्म के टैंकरों व दमकल के दो वाहनों सहित ट्रैक्टर से जुताई करवाकर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि लीज होल्डर कुछ दिन पूर्व ही अपनी फसल काट चुका था, वरना बहुत नुकसान होने की संभावना थी। एएसओ रविंद्र मिश्रा ने बताया कि किसी ने सिडकुल क्षेत्र से जलती बीड़ी या सिगरेट खेत में फेंक दी होगी, जिसने तेज हवा में आग ने विकराल रूप धारण लिया। टीडीसी संयंत्र में आग बुझाने के लिए यहां टैंकर व दमकल वाहन उपलब्ध थे, जिससे आग पर कुछ देर में ही काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed