फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire in shop.

अंडे की दुकान में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fire in shop.
खटीमा में अंडे की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। अंडे की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान स्वामी को करीब साढ़े तीन लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

टनकपुर रोडवेज बस स्टेशन के पास प्रेम टाकीज मार्ग पर कुमाऊं एग सेल की दुकान में शनिवार देर शाम आग लग गई। रोडवेज परिसर स्थित शौचालय के प्रभारी विपिन कुमार ने दुकान में आग लगी देखी तो दुकान स्वामी लक्ष्मण सिंह दिगारी को जानकारी दी। आग से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दिगारी ने मौके पर पहुंचकर अन्य लोगों की मदद से दुकान के शटर के ताले तोड़े तो देखा कि अंडे की क्रेट धू-धूकर जल रही हैं।
व्यापारियों व आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मनोज बाधवा, विक्की, हिमांशु अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पूरन बिष्ट, खुशाल गैड़ा, होशियार खोलिया, लक्ष्मण चंद, प्रकाश सामंत आदि ने दुकान का सामान हटाया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड के वाहन ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी दिगारी ने बताया कि आग की इस घटना में दुकान में रखा करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका था। संवाद
विज्ञापन

एक फैक्टरी गोदाम के कचरे के ढेर में लगी आग
काशीपुर। सूर्या चौकी के पीछे ग्लब्स के गोदाम में कचरे के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर बमुश्किल काबू पाया। शनिवार रात लगभग 12 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सूर्या चौकी के पास भयंकर आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन काशीपुर से दो फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल जंगल में होने और मार्ग अत्यधिक खराब व संकरा होने के कारण केवल हाई प्रेशर वाहन ही मौके पर पहुंच पाया। इससे पंपिंग करके आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन के एफएसएसओ वंश नारायण यादव ने बताया ग्लब्स बनाने वाली फैक्टरी का वहां गोदाम है जहां उसके कचरे के ढेर में आग लगी थी। टीम में चालक अभिमन्यु, दीपक, एफएम पुष्कर, विनोद व अमरीश कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed