{"_id":"5fad4eaa8ebc3ec5ed5ac0fd","slug":"fire-in-godown-rudrapur-news-hld4038827129","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान
विज्ञापन
रुद्रपुर के भूरारानी में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के भूरारानी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से गोदाम स्वामी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शॉर्टसर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है।
भूरारानी में भंजू राम इंटर कालेज के पास गंगापुर रोड लोहिया नगर निवासी प्रदीप जुनेजा का जुनेजा इंटरप्राइजेज के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का गोदाम है। बृहस्पतिवार तड़के क्षेत्र के आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना दमकल विभाग और गोदाम स्वामी को दी। दमकल विभाग के मौके पर पहुंचते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गोदाम स्वामी प्रदीप जुनेजा ने बताया कि आग से टीवी, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत 70 लाख रुपये का सामान राख हुआ है। दिवाली पर बिक्री के लिए आए सामान को उन्होंने गोदाम में रखा था। एफएसओ रामधारी ने बताया कि गोदाम स्वामी ने 70 लाख रुपये का नुकसान बताया है। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

रुद्रपुर में आग से राख हुआ गोदाम का सामान।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन