फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire Case in Usnagar

Udham Singh Nagar News: आग से तीन झोपड़ियां जलीं

Sun, 23 Apr 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 23 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fire Case in Usnagar
बाजपुर आग की घटना की जानकारी लेते पालिकाध्यक्ष गुरजीत गित्ते। संवाद
रुद्रपुर/किच्छा/बाजपुर। रुद्रपुर, किच्छा और बाजपुर में आग से तीन झोपड़ियां जल गईं। रुद्रपुर के फौजी मटकोटा के पास शनिवार को वीरपाल की झोपड़ी में सुबह करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। जिस पर रुद्रपुर व पंतनगर फायर स्टेशन से एक-एक गाड़ियों के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। झोपड़ी के निकट के गेहूं की फसल थी। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया।
विज्ञापन

किच्छा के गोकुलनगर में सड़क किनारे एक झोपड़ी में आग से घरेलू सामान जल गया। दकमल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग सरिता देवी की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी थी। इधर, बाजपुर के मोहल्ला संजयनगर निवासी विजय कुमार ऊर्फ बिरजा चीनी मिल रोड किनारे झोपड़ी डालकर चाय की दुकान चलाता था। शनिवार सुबह झोपड़ी में अचानक आग लग गई। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। झोपड़ी में रखी करीब 1500 रुपये की नकदी बर्तन, खाने पीने का सामान, काउंटर, तख्त सहित अन्य सभी सामान जल गया। नगर पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


दो झोपड़ी में आग, सामान जला

काशीपुर। मोहल्ला जसपुर खुर्द, टाट वाले बाबा मंदिर के सामने दो भाई दीपक और राकेश झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते झोपड़ी में आग लग गई। परिजनों ने बताया कि घर के सदस्य खाना खाकर सामने सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से राकेश की पत्नी सीमा भी मामूली रूप से झुलस गईं। परिजनों के अनुसार आग में घरेलू सामान, अनाज, राकेश के घर में रखी 10 हजार की नकदी, दीपक के घर में रखी 55 सौ की नकदी, दो साइकिल, सिलिंड, बर्तन आदि सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed