फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire broke out in former MP Dumpy's farm house, household goods worth lakhs burnt

Udham Singh Nagar News: पूर्व सांसद डम्पी के फार्म हाउस में आग लगी, लाखों का घरेलू सामान जला

Fri, 24 May 2024 03:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in former MP Dumpy's farm house, household goods worth lakhs burnt
पूर्व सांसद डंपी फार्म हाउस पर लगी आग बुझाते फायर कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
किच्छा। पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के फार्म हाउस में बुधवार रात बिजली के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी व फार्म हाउस के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। अग्निकांड के समय पूर्व सांसद दिल्ली गए हुए थे।

ग्राम बखपुर के निकट आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद एवं स्व. संजय गांधी के करीबी रहे अकबर अहमद डम्पी का इस्लाम फार्म हाउस है। इसके एक हिस्से में डम्पी तो दूसरी ओर उनके भतीजे उमर अकबर अहमद अपनी वालिदा सईदा अहमद के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात बिजली शाॅर्ट सर्किट से उमर असगर अहमद वाले क्षेत्र में आग लग गई। उमर असगर अहमद ने बताया कि जब उन्होंने बिजली के एक प्वाइंट से धुआं निकलता देखा तो बाहर आए तब तक पता लगा कि आग दूसरे कमरे में तेजी से फैल चुकी थी। शोर मचाने पर उनके फार्म हाउस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सूचना पर कलकत्ता फार्म पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव शुरू कर दिया। उमर असगर अहमद ने बताया कि आग से घर का पुराना कीमती फर्नीचर, घर की सजावट का सामान, कालीन, गददे, गर्म कपड़े सब जल गए। नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है लेकिन शुक्र है कि उनके किसी परिजन या कर्मचारी को किसी तरह की चोट नही पहुंची। उन्होंने बताया कि अग्निकांड के समय पूर्व सांसद डम्पी फार्म बाहर गए हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed