{"_id":"685ef026606a0a31cd0a0fef","slug":"fire-broke-at-godown-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-126506-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कंपनी के गोदाम में लगी आग दो वाहनों ने चार घंटे में बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कंपनी के गोदाम में लगी आग दो वाहनों ने चार घंटे में बुझाई
Sat, 28 Jun 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक कंपनी के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पुलिस के साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। विभाग की दो गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के सामान जलने की बात कही जा रही है।
दिनेशपुर के दुर्गापुर नंबर दो निवासी मान सिंह खड़ायत की नई बस्ती तीनपानी डैम फुलसुंगा में स्थित यूनिवर्सल वेल्डिंग सिस्टम नाम से दुकान और गोदाम है। बृहस्पतिवार देर रात गोदाम से अचानक धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने मान सिंह के साथ दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना पर प्रभारी एफएसओ चन्द्र प्रकाश फायर टेंडर और यूनिट को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर बंद गोदाम में आग लगी थी। इस पर टीम ने डिलवरी होज पाईप व होजरील की सहायता से आग बुझाना शुरू कर दिया लेकिन आग बुझने के बजाए विकराल रूप धारण करने लगी।
विज्ञापन
इस पर फायर स्टेशन पंतनगर से एक अतिरिक्त फायर यूनिट मंगवाई गई थी। इस पर दोनों यूनिटों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और इसे फैलने से रोक दिया।
इससे गोदाम में रखा रॉ मैटेरियल, वेल्डिंग मशीन, वेल्डिंग एसेसरीज, वेस्ट कॉटन, केविन आदि जल गया। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाने की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।