{"_id":"608ef4f98ebc3e8d3a367fcf","slug":"fire-at-kashipur-dumpyard-kashipur-news-hld423242293","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में आग से हड़कंप, छह घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में आग से हड़कंप, छह घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। क्षेत्र में स्थित मल्टीवाल पेपर बोर्ड फैक्टरी के पास एक कूड़े के ढेर में आग लगने से रविवार को क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग ने तीन वाहनों की मदद से करीब छह घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जिससे आसपास की आबादी आग की चपेट में आने से बच गई।
फायर सर्विस ऑफिसर गिरीश बिष्ट ने बताया कि रविवार सुबह मल्टीवाल पेपर बोर्ड फैक्टरी के पास एक कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल दमकल के दो वाहनों को मौके पर भेजा गया। आग विकराल होने पर बाजपुर रोड स्थित आईजीएल कंपनी से भी एक दमकल वाहन बुलाया गया। घटनास्थल के पास ही आबादी क्षेत्र था।
आग से बचाने के लिए पहले आबादी क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। इसके बाद करीब छह घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। गिरीश बिष्ट ने यह भी बताया कि अग्निशमन की घटनाओं से बचाव के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से एक एसओपी जारी की गई है। इसे रविवार को काशीपुर के सभी कोविड अस्पताल संचालकों को दिया गया। इसमें कई बिंदुओं पर अस्पताल प्रबंधन को सावधानी बरतनी है। सभी से अपील की गई कि वे एसओपी का पूरी तरह से पालन करें जिससे आग की घटनाओं से बचा जा सके।