फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fire at Bazpur

भीषण आग लगने से डेढ़ सौ एकड़ गेहूं फसल जलकर राख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
fire at Bazpur
केलाखेड़ा में आग से जलती गेहूं की फसल - फोटो : BAZPUR
बाजपुर/केलाखेड़ा। अलग अलग दो स्थानों पर अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से करीब डेढ़ सौ एकड़ गेहूं और डेढ़ सौ एकड़ पुआल, भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। सूचना एसडीएम सीओ सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार शाम को केलाखेड़ा-लंकुरा मार्ग पर अज्ञात कारणों के चलते गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए ग्रामीण और किसानों ने कंपाइन, ट्रैक्टर हैरो, फावड़े आदि लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक आग से करीब डेढ़ सौ एकड़ गेहूं की खड़ी फसल और डेढ़ सौ एकड़ भूसा, पुआल जल गया। खेत के पास खड़ी एक बाइक भी जल गई। सूचना मिलने पर काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर से चार दमकल वाहन करीब डेढ़ घंटा देर से पहुंचे। ग्रामीणों और फायर कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष भी जाहिर किया। बताते हैं कि आग बुझाते समय पांच किसान मामूली रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही एसडीएम विवेक प्रकाश, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान, थाना प्रभारी बीसी जोशी, राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम प्रकाश ने बताया कि केलाखेड़ा क्षेत्र में 50-60 किसानों की गेहूं की फसल जली है। राजस्व टीम सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। इधर बाजपुर के मुंडिया पिस्तौर निवासी सभासद सादक हुसैन के खेत में अचानक आग लगने से करीब 9 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed