फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR On Gram Pradhan

Udham Singh Nagar News: बाजपुर गांव प्रधान सहित छह पर केस दर्ज

Wed, 31 May 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 31 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
FIR On Gram Pradhan
बाजपुर। पुलिस ने बाजपुर गांव के प्रधान सहित छह लोगों पर मारपीट और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बाजपुर निवासी रूबी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 27 मई वह अपने घर पर थी। इस दौरान प्रधान सचिन राणा सहित अन्य लोग गाली गलौज करते हुए जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके ससुर के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी पुत्रवूध के साथ जोर जबरदस्ती की। इस बीच पति नदीम और पड़ोस में रहने वाले उसके तहेरे देवर जावेद आ गए, जिस पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।

कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर प्रधान सचिन राणा, परवेज, सुहेब, जहीर अहमद, जलीस अहमद, लईक अहमद निवासी बाजपुर गांव के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र राजपूत को सौंपी गई है। बता दें कि 27 मई को प्रधान सचिन पर हमला हुआ था, जिसमें प्रधान ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन



वकील सहित सात पर फर्जी बैनामा कराने का केस

जसपुर। फर्जी बैनामे, दुकान के ताले तोड़ने और मारपीट करने पर अधिवक्ता समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीजीपी ने एक माह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी कॉलोनी निवासी अवलोक जैन ने डीजीपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि वह मोहल्ला बाजार स्थित अपने पिता विजय बहादुर जैन के स्वामित्व वाली दुकान में पिछले 35 वर्षों से दवाई और रिटेल व्यवसाय का काम करता है। उसके पास विशाल गुप्ता व हुकुम चंद जैन की दुकान किराये पर हैं।


आरोप लगाया कि अधिवक्ता रवीश जैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पिता की दुकान एवं विशाल गुप्ता, हुकुम चंद जैन की संपत्तियों का भी फर्जी बैनामा अपने साथियों फहीम खान एवं अपने नाम में करा लिया। औरंगजेब, कासिफ, मेहंदी हसन, मुमताज, जावेद, दानिश एवं अन्य लोग रविश जैन का साथ देते हैं। कोतवाल पीएस दानू ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, अधिवक्ता रविश जैन ने बताया कि तथ्य छुपाकर केस दर्ज कराया जा रहा है। मामले में पहले ही सीओ जांच कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed