फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR on Dowry

दहेज उत्पीड़न सहित दो मामलों के केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
FIR on Dowry
FIR on Dowry
बाजपुर। पुलिस ने गांव महेशपुरा निवासी रजिया जहां की तहरीर के आधार पर पति सहित तीन लोगों पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि रजिया जहां की ओर से गांव महेशपुरा निवासी महिला के पति सरफराज, शफी अहमद, फरजंद अली के विरुद्ध 498 ए 506 के तहत केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश एसआई अनिल जोशी को सौंपी गई है। इधर, गांव महेशपुर निवासी रिजवाना की तहरीर पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि रिजवाना की शादी वर्ष 2013 में यूपी के गांव रेका नगला टांडा रामपुर निवासी नन्हे उर्फ राजा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की खातिर पति सहित अन्य ससुराली रिजवाना को प्रताड़ित करने लगे। पति सहित ससुरालियों ने दहेज में दो लाख की नकदी ओर अन्य सामान की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुरालियों ने घर से निकाल दिया था। रविवार को तहरीर के आधार पर पति नन्हे ऊर्फ राजा, साबिर, शहीदन, मो. शाकिर, जाकिर, नासिर, सद्दाम के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 3/4 के तहत मामला दर्ज कर जांच एसआई अनिल जोशी को सौंपी है।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
केलाखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रविवार को थाने में तहरीर देकर युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। कहा कि जब उसने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया और मोबाइल पर गालीगलौज की। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा पीड़िता की तहरीर पर मलकीत सिंह के खिलाफ धारा 376,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed