फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Murder in Rudrapur

पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
FIR For Murder in Rudrapur
रुद्रपुर। पुलिस ने नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वार्ड नंबर-16 टीचर कॉलोनी किच्छा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी बहन उर्मिला का विवाह 28 जून को लीलाधर निवासी रंपुरा के साथ हुआ था। नौ जुलाई को उर्मिला मायके आई थी। जहां उसने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात कही थी।
विज्ञापन

बुधवार को वह ससुराल लौट गई थी और बृहस्पतिवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। कोतवाल विजेंद्र साह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर उर्मिला के फांसी लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

भाई की तहरीर के आधार पर उर्मिला के पति लीलाधर, सास सुखिया, ननद भगवान देई और ननदोई रमेश निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए मारपीट करने के आरोपी पर केस
रुद्रपुर। पुलिस ने दहेज के लिए महिला से मारपीट करने के आरोपी ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। वार्ड नंबर पांच खेड़ा निवासी रिचा सिंह बिष्ट ने बताया कि 16 जुलाई को पति और अन्य ससुरालियों ने उससे मारपीट की।

कोतवाल विजेंद्र साह ने बताया कि महिला के पति निखिल पाल, ससुर ओमपाल निवासी वार्ड नंबर पांच खेड़ा व पप्पू लाल, सास पिंकी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed