{"_id":"571d0b914f1c1b97388b4a3b","slug":"fine-of-15-25-million-on-two-lease-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पट्टे धारकों पर 15.25 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पट्टे धारकों पर 15.25 लाख का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खनन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की टीम ने कोसी नदी में खनन पट्टों पर छापामारी की। टीम ने खनन पट्टे से अधिक क्षेत्र में खनन करने पर दो पट्टेधारियों पर 15.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जबकि आधा दर्जन ट्रकों की रायल्टी जमा कर उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन
रविवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट विजय जोगदंडे के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने ग्राम अजीतपुर स्थित कोसी नदी पर खनन पट्टों पर छापामारी की। टीम ने तीन पट्टे धारकों के पट्टा क्षेत्रों की पैमाइश की। जिसमें दो पट्टे धारकों के पट्टो में आवंटित पट्टे से अधिक अवैध खनन करते हुए पाया गया।
विज्ञापन
टीम ने मौके पर ही पट्टे धारकों पर लाखों रुपये का जुर्माना डाला। इधर प्रशासन की टीम को देख खनन कारोबार में लगे कुछ मजदूरों ने सीमांकित पिलरों से छेड़छाड़ की। टीम में शामिल तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि टीम ने सबसे पहले गुरदीप सिंह के पट्टे की जांच की तो वह बंद मिला। इसके बाद शम्मी कुमार के पट्टे क्षेत्र की पैमाइश की गई तो पट्टे क्षेत्र से अलग 218 घन मीटर अवैध खनन पाया गया।
विज्ञापन
टीम ने शम्मी कुमार पर 6.24 लाख रुपये का जुर्माना डाला। इसके बाद वहीं पर साजिद नदीम के पट्टे क्षेत्र में पैमाईश की गई तो पट्टे क्षेत्र से अलग 360 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। इस पर साजिद पर 9.200 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि पट्टे क्षेत्र के लिए सीमांकित पिलरों से भी छेड़छाड़ पाई गई।
जिस पर वहां मौजूद मुंशियों को फटकार लगाई गई। तहसीलदार कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पट्टे क्षेत्र में आधा दर्जन ट्रक व ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी पाई गईं। सभी से नियामानुसार रायल्टी जमा कर उन्हें छोड़ा गया। टीम में खनन मोहर्रिर जय प्रकाश, कानूनगो प्रेम सिंह, पटवारी राम सिंह, अरुण मौजूद थे।